मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेग्नेंसी ट्रोलिंग के बाद दीपिका ने शेयर की पहली पोस्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा

सुर्खियों में रहती हैं। दीपिका कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से

खबरों में बनी हुई हैं। रणवीर और दीपिका जब वोट डालने पहुंचे तो इस बार

दीपिका पादुकोण का बेबी बंप नजर आया। दीपिका और रणबीर के ये वीडियो कई

पैपराजी अकाउंट से शेयर किए गए थे। इसके बाद कई लोगों ने दीपिका को ‘नकली

बेबी बंप’ कहकर ट्रोल किया। ट्रोलिंग के बाद दीपिका ने इंस्टाग्राम पर पहली

पोस्ट शेयर की है।

दीपिका पादुकोण उन अभिनेत्रियों में से

एक हैं जिन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि लोग क्या कहते हैं। उन्होंने

कभी भी ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया नहीं दी। अब शायद वह लोगों को ट्रोलिंग का

जवाब दे सकती हैं। उन्होंने फैंस को बताया कि वह शुक्रवार को लाइव आएंगी।

पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हाय, मैं लाइव आ रही हूं, इसलिए मेरे साथ जुड़े

रहिए, ओके बाय।”

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 29 फरवरी

को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में स्टार कपल ने बताया

कि सितंबर, 2024 में उनके घर नन्हा मेहमान आएगा। दीपिका के वर्कफ्रंट की

बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘फाइटर’ रिलीज हुई थी। दीपिका की अजय

देवगन स्टारर ‘सिंघम अगेन’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्ट्रेस

साउथ सुपरस्टार प्रभास की ‘कल्कि 2898 AD’ में भी नजर आएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें