मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

दीपिका पादुकोण ने 'पीकू' की रिलीज के 9 साल पूरे होने पर शेयर की अनदेखी तस्वीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बॉलीवुड

की बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड एक्टर्स दीपिका पादुकोण अपनी आइकॉनिक फिल्म

‘पीकू’ की नौवीं एनिवर्सरी मना रही हैं। ‘पीकू’ में दीपिका ने लीड रोल

निभाया है। उन्होंने अपने किरदार को कमाल की गहराई और असलियत के साथ निभाया

है। वह किरदार सभी को इतना पसंद आया कि फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

शेयर

की गई तस्वीर में अमिताभ, दीपिका और इरफान एक साथ बैठे हैं और अमिताभ को

खाना दिया जा रहा है। फैंस को उनकी मजेदार दोस्ती की याद दिलाते हुए दीपिका

ने अपने पोस्ट पर कैप्शन लिखा, “उन्हें सभी को यह बताना पसंद है कि मैं

कितना खाती हूं! इरफान ओह हम आपको बहुत मिस करते हैं।” दीपिका और इरफान के

बीच की केमिस्ट्री की बात करें तो उनकी सच्ची, मासूमियत से भरी और

भावनात्म्क गहराई के लिए हर तरफ से तारीफ मिली थी। उन दोनों के किरदारों के

बीच के रिश्तों की असलियत को कोलकाता की एक रोड ट्रिप के दौरान देखने मिला

है।

‘पीकू’ के लिए डायरेक्टर शूजित सरकार के विजन को

दीपिका के किरदार ने जान डाली। एक्ट्रेस इस फिल्म को अपने पसंदीदा फिल्मों

में से एक मानती हैं। पीकू के रूप में अपनी भूमिका में दीपिका ने अपने पिता

के साथ एक बेटी के बंधन की जटिलताओं को खूबसूरती से पेश किया है, जिसमें

प्यार, हताशा और जिम्मेदारी को खूबसूरती से साथ लाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें