मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

ऑस्कर के ऑफिशियल पेज पर नजर आईं दीपिका पादुकोण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दीपिका

ने ‘बाजीराव मस्तानी’ के आइकॉनिक गाने ‘दीवानी मस्तानी...’ से धमाल मचाया

था। इस गाने की वजह से एक्ट्रेस को ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड

साइंसेज’ यानी ऑस्कर के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर आने का मौका मिला।

ऑस्कर ने दीपिका के ‘दीवानी मस्तानी..’ डांस की एक खास झलक इंस्टाग्राम पर

शेयर की है। इस गाने को मशहूर बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया है।

ऑस्कर

ने एक्ट्रेस के इस खास वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “दीपिका

पादुकोण फिल्म“बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘दीवानी मस्तानी...’ पर परफॉर्म कर

रही हैं और इसे श्रेया घोषाल ने गाया है।” दीपिका ने इस वीडियो को अपनी

इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी रीशेयर किया।

शेयर किए गए वीडियो

पर उनके पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने खास कमेंट कर सबका ध्यान खींचा

है। इस वीडियो को देखने के बाद उन्होंने कहा, ‘मनमोहक...’। इसमें दीपिका

ने मस्तानी का किरदार निभाया था, जबकि रणवीर ने बाजीराव पेशवा का किरदार

निभाया था।

दीपिका पादुकोण के काम की बात करें तो वह जल्द

ही रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ और प्रभास के साथ एक नई फिल्म में नजर

आएंगी। इसके अलावा वह निजी जिंदगी में जल्द ही मां बनने वाली हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें