मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

'सीता' से 'ठकुराइन' बनी दीपिका चिखलिया ने फैंस को कराया शूटिंग सेट का टूर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'सीता' से 'ठकुराइन' बनी दीपिका चिखलिया ने फैंस को कराया शूटिंग सेट का टूर

नई दिल्ली। रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' में सीता का रोल निभाकर घर-घर फेमस होने वाली अदाकारा दीपिका चिखलिया आज भी टीवी सीरियल में काम कर रही हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी छोटी सी बात से फैंस का दिल जीत लिया है।

दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने सीरियल के शूटिंग सेट पर दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने पिंक और क्रीम कलर की साड़ी पहनी है और सादगी के साथ फैंस को अपने शूटिंग सेट का टूर करा रही हैं।

एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "इंतजार करें…आपके दरवाजे भी जल्द खुलेंगे। वीडियो में दीपिका चिखलिया के चेहरे पर वही सादगी और शांति का भाव दिख रहा है, जो रामायण के समय हुआ करता था।

एक्ट्रेस की वीडियो देखकर फैंस कमेंट सेक्शन में जय मां सीता के जयकारे लगा रहे हैं।

एक्ट्रेस इन दिनों लेटेस्ट शो 'बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन' में दबंग ठकुराइन का रोल प्ले कर रही हैं। शो में एक्ट्रेस राजस्थानी वेशभूषा के साथ हैवी ज्वेलरी पहनकर शूट करती हैं। एक्ट्रेस का लुक वाकई रॉयल फील देने वाला है। शो साल 2024 में शुरू हुआ था और आज भी टीवी पर खूब पसंद किया जा रहा है।

इससे पहले एक्ट्रेस को टीवी सीरियल 'धरतीपुत्र नंदिनी' में देखा गया था।

इस सीरियल की निर्माता दीपिका थीं। यह शो टीवी पर 21 अगस्त 2023 से शुरू हुआ और 18 अक्टूबर 2024 को खत्म हो गया था।

15 साल की उम्र से फिल्मों में काम करने वाली दीपिका का फिल्मों के अलावा राजनीति से भी पुराना नाता रहा है। एक्ट्रेस ने बीजेपी की टिकट पर गुजरात के वड़ोदरा से चुनाव लड़ा था और बड़ी जीत भी दर्ज की, हालांकि बच्चों की परवरिश के लिए एक्ट्रेस ने राजनीति को अलविदा कह दिया, लेकिन चुनावी मौसम में एक्ट्रेस खुलकर हिंदुत्व और बीजेपी का सपोर्ट करती दिखती हैं।

एक्ट्रेस ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में मेरठ से जीतने वाले अरुण गोविल की जीत की बधाई दी थी। एक्ट्रेस के भी चुनाव लड़ने की खबरें आई थीं। दीपिका ने खुद यह इच्छा जाहिर की थी कि वह राजनीति में वापसी करना चाहती हैं और अच्छे राजनीतिक अप्रोच का इंतजार कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें