मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

'छोड़ दो आंचल' गाने पर दीपिका चिखलिया ने दिए गजब के एक्सप्रेशन, फैंस बोले- 'बिल्कुल नूतन लग रही हो आप'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। टेलीविजन की दुनिया में जब भी 'रामायण' की बात होती है, तो दर्शकों के दिल में सबसे पहले माता सीता का चेहरा उभरता है, और वो चेहरा है दीपिका चिखलिया का। दीपिका आज भी अपने फैंस के दिलों में बसती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। वो कभी नई तस्वीरें साझा करती हैं तो कभी वीडियो बनाकर पुरानी यादें ताजा कर देती हैं। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एक पुराने गाने पर जबरदस्त एक्सप्रेशन देती हुई नजर आ रही हैं।

दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह पुराने दौर के मशहूर गाने 'छोड़ दो आंचल जमाना क्या कहेगा' पर एक्ट करती दिख रही हैं। खास बात यह है कि यह वीडियो उन्होंने अपनी ही पुरानी क्लिप्स को जोड़कर बनाया है। यानी यह कोई नया शूट नहीं है, बल्कि उन्होंने पुराने पलों को चुनकर एक मजेदार और दिलचस्प वीडियो तैयार किया है।

वीडियो की शुरुआत में दीपिका नीले रंग की साड़ी में दिखाई देती हैं और अपना आंचल लहराती हैं। इसके बाद, वह पीली साड़ी में, फिर हरे रंग के सूट में और फिर गुलाबी बॉर्डर वाली साड़ी में नजर आती हैं। हर सीन में वह अलग लुक और अलग एक्सप्रेशन के साथ सामने आती हैं, कभी शरारती मुस्कान के साथ तो कभी मासूमियत से भरी निगाहों के साथ।

वीडियो के बैकग्राउंड में दीपिका ने 1957 में आई फिल्म 'पेइंग गेस्ट' का गाना 'छोड़ दो आंचल जमाना क्या कहेगा' चुना, जिसमें देव आनंद और नूतन नजर आए थे। इस गाने को किशोर कुमार और आशा भोंसले ने गाया था, जबकि संगीत एस.डी. बर्मन ने दिया था। दीपिका ने इस क्लासिक गाने को अपने अंदाज में पेश किया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'दीपिका जी, आप अब भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं जितनी पहले थीं।''

दूसरे फैन ने लिखा, ''छोड़ दो आंचल पर आपने जो एक्सप्रेशन दिए, वो बिल्कुल नूतन की तरह हैं।''

वहीं कुछ फैंस ने दीपिका से और वीडियो बनाने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें