मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

आरक्षण को लेकर विपक्ष पर दीपक प्रकाश का निशाना, जनता को गुमराह करने का आरोप

पटना। बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने नकली शराब से हुई मौतों, आरक्षण, दलित छात्रों पर राहुल गांधी की टिप्पणी, मुसलमानों पर मोहन भागवत के बयान और बाढ़ की स्थिति पर प्रतिक्रिया दी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन81 बार पढ़ा गया
आरक्षण को लेकर विपक्ष पर दीपक प्रकाश का निशाना, जनता को गुमराह करने का आरोप

पटना। बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने नकली शराब से हुई मौतों, आरक्षण, दलित छात्रों पर राहुल गांधी की टिप्पणी, मुसलमानों पर मोहन भागवत के बयान और बाढ़ की स्थिति पर प्रतिक्रिया दी।

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरक्षण खत्म होने वाले बयान पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा, "आरक्षण खत्म करने की बात कहां हो रही है? वह बेवजह इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। आरक्षण बिल्कुल भी खत्म नहीं किया जा रहा है।

विपक्ष खुद ही इसे लेकर भ्रम फैला रहा है।"

उन्होंने कहा कि सरकार आरक्षण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विपक्ष जनता को गुमराह करने के लिए इस तरह के बयान दे रहा है। आरक्षण को लेकर कोई भी फैसला नहीं लिया गया है और न ही भविष्य में इसे खत्म करने की कोई योजना है।

जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा, "यह एक दुखद घटना है, जिसमें लोगों की मौत हुई है। प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि लापरवाही कहां हुई? जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी और नियमों के अनुसार परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।"

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उत्तर भारत में दलितों पर अत्याचार होने के दावों पर मंत्री ने कहा, "अगर राहुल गांधी किसी खास जगह का जिक्र कर रहे हैं, तो उन्हें वह स्पष्ट करना चाहिए कि यह घटना कहां हो रही है। अगर कहीं ऐसा हो रहा है तो वह बिल्कुल दुखद है।

सरकार प्रयासरत है कि पिछड़े वर्ग मुख्यधारा से जुड़ पाएं।"

संघ प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए बयान कि भारत का हिंदू ऐसा नहीं चाहता कि उनके बीच मुसलमान नहीं रहे, पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा, "हमारा देश विविधता में एकता वाला देश है, जिस बात की पूरे विश्व में पहचान होती है। समाज के लोगों में सभी को साथ लेकर चलने की भावना होनी चाहिए। अगर किसी के साथ अन्याय हो रहा है, तो उसके साथ न्याय करने का प्रयास करना चाहिए।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें