मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तर बंगाल पहुंचे दीपक बर्मन, भव्य स्वागत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तर बंगाल पहुंचे दीपक बर्मन, भव्य स्वागत

अलीपुरद्वार : गत एक जून को पश्चिम के मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद शुक्रवार को फालाकाटा के विधायक दीपक बर्मन पहली बार उत्तर बंगाल पहुंचे हैं। उत्तरबंगा एक्सप्रेस से जैसे ही वे धुपगुड़ी स्टेशन पहुंचे, उनका स्वागत करने के लिए धूपगुड़ी, जलपाईगुड़ी और फालाकाटा के भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

स्टेशन से बाहर निकलते ही मंत्री दीपक बर्मन ने उत्तर बंगाल के साथ लंबे समय से हो रही उपेक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा,

“केंद्र और राज्य नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। मेरे अंदर खुशी के साथ-साथ जिम्मेदारी का भी एहसास है। उत्तर बंगाल के साथ लंबे समय से जो उपेक्षा हुई है, उसे दूर करना हमारा मुख्य लक्ष्य है।”

उन्होंने आगे कहा कि वे खुद को किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं मानते। “मैं सिर्फ फालाकाटा या अलीपुरद्वार का मंत्री नहीं हूं, मुझे पूरे पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है। मेरा लक्ष्य है कि उत्तर बंगाल को राज्य के अन्य विकसित क्षेत्रों के बराबर लाया जाए और पूरे राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाए।”

धुपगुड़ी स्टेशन पर उतरने के बाद मंत्री ने स्थानीय मां काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद धुपगुड़ी से फालाकाटा तक उन्हें खुले वाहन में ले जाया गया। इस दौरान भव्य बाइक रैली, बैंड-बाजे और नारों के बीच उनका स्वागत किया गया। सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग मंत्री की एक झलक पाने के लिए जुटे रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें