मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता में बुजुर्ग का शव बरामद, मानसिक रूप से बीमार पत्नी-बेटी कई दिनों तक बंद कमरे में शव के साथ बैठी रहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोलकाता में बुजुर्ग का शव बरामद, मानसिक रूप से बीमार पत्नी-बेटी कई दिनों तक बंद कमरे में शव के साथ बैठी रहीं

कोलकाता। महानगर में एक बार फिर रॉबिन्सन स्ट्रीट कांड जैसी भयावह घटना सामने आई है। दक्षिण कोलकाता के कसबा स्थित बोसपुकुर क्षेत्र में एक मकान के बंद कमरे से एक बुजुर्ग व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी और बेटी कई दिनों से शव के पास बैठी थीं।स्थानीय लोगों की सूचना पर सोमवार को कसबा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर प्रवेश करते ही पूरे कमरे में बदबू फैल रही थी। पुलिस ने 64 वर्षीय सुमित सेन का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सुमित सेन अपनी पत्नी अर्चना सेन और बेटी सम्प्रति सेन के साथ बोसपुकुर के एक घर में रहते थे। सेवानिवृत्ति के बाद परिवार का बाहर आना-जाना बेहद कम था।पड़ोसियों का कहना है कि परिवार के तीनों सदस्य लंबे समय से मानसिक समस्याओं से जूझ रहे थे। पिछले तीन दिनों से घर का दरवाजा बंद था और परिवार का कोई भी सदस्य बाहर नहीं दिखाई दिया। संदेह होने पर पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। रिश्तेदारों ने सम्प्रति से फोन पर बात की तो वह बार-बार यही कहती रही कि माता-पिता ठीक हैं, लेकिन जब उनसे माता-पिता को फोन पर बुलाने को कहा गया, तो उसने मना कर दिया, जिससे शक और बढ़ गया।रिश्तेदारों और पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने पर भी घर के अंदर से कोई दरवाजा खोलने नहीं आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण और समय स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।उल्लेखनीय है कि 2015 में रॉबिन्सन स्ट्रीट में मिले कंकाल और शव के मामले ने पूरे शहर को हिला दिया था। बीते वर्षों में कसबा, गरफा, नेताजी नगर, साल्ट लेक, मुर्शिदाबाद, हावड़ा, बारासात और मेमारी से भी ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें