मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

ईरान के राष्ट्रपति के निधन पर एक दिन के शोक की घोषणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारत ने ईरान के राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहिम रायसी के निधन पर एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। गृह मंत्रालय के अनुसार दिवंगत आत्माओं के सम्मान में भारत सरकार ने 21 मई (मंगलवार) को पूरे देश में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

गृह मंत्रालय ने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के राष्ट्रपति डॉ सैय्यद इब्राहिम रायसी और इस्लामिक विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया है। दिवंगत आत्माओं के सम्मान में भारत सरकार ने 21 मई 2024 (मंगलवार) को पूरे देश में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। शोक के दिन उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

उल्लेखनीय है कि अजरबैजान से लौटते हुए ईरान के राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहिम रायसी का हेलीकॉप्टर कल दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें उनके सहित देश के चार प्रमुख नेताओं की मौत हो गई थी। खराब मौसम और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

भारत में ईरान के दूतावास की ओर से एक वक्तव्य में कहा गया है कि ईरान और भारत के बीच साझा सुख-दुख का एक लंबा इतिहास रहा है। ईरान के राष्ट्रपति की शहादत के बाद इस कठिन समय के दौरान भारतीय सरकार और लोगों द्वारा दिए गए सहयोग और सहानुभूति को ईरानी लोग निश्चित रूप से याद रखेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें