मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा सरकार ने कमजोर पड़ने के कारण ध्वस्तीकरण का फैसला टाला : अखिलेश यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ, । भाजपा में कुर्सी की लड़ाई से जनता परेशान है। सरकार ने

जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है। लखनऊ में ध्वस्तीकरण के फैसला टालना

कमजोर पड़ने के कारण हुआ है। यह बातें समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय

अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लगाए। वे बुधवार को

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे।

अखिलेश यादव

ने कहा कि सरकार में यह कमजोर पड़े हैं इसलिए इन्होंने अपना ध्वस्तीकरण

(पंतनगर, इंद्रप्रस्थनगर) का फैसला टाला है। यह सिर्फ टाला है हमेशा—हमेशा

के लिए खत्म नहीं हुआ है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सपा

अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार मजबूत होती तो इनका घर भी उजाड़ देती।

उन्होंने

कहा कि गोमती रिवर फ्रंट इस देश का सबसे अच्छा रिवर फ्रंट है। यह नाले पर

रिवर फ्रंट बना रहे हैं। रिवर फ्रंट रिवर पर बनता है, नाले पर नहीं। यह बात

अखिलेश ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कही।

शिक्षकों की आनलाइन

हाजिरी के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षकों की जो ऑनलाइन अटेंडेंस

थी वह स्थगित नहीं, निरस्त हो। भाजपा के लोगों ने कुर्सी की लड़ाई में पूरा

एडमिनिस्ट्रेशन खत्म कर दिया। कुर्सी की लड़ाई में जनता बहुत परेशान है।

एक महिला न्याय मांगने गई और उसने आत्मदाह कर लिया। वहां की पुलिस, स्थानीय

प्रशासन क्या कर रहा था? इनके विधायक-मंत्री आरोप लगा रहे हैं।

मुख्यमंत्री खुद स्वीकार कर रहे हैं कि दलाली हो रही है। फिर दलाली करने

वालों पर एक्शन क्यों नहीं ले रहे हैं।अखिलेश ने ​उप्र की 10 विधानसभा

सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर किए सवाल पर उन्होंने कहा कि बेहतर और

सपा के पक्ष में परिणाम आएंगे।

जिला पंचायत सदस्य समेत कई लोगों ने ली सपा की सदस्यता

पत्रकार

वार्ता से पूर्व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोसाईंगंज जिला पंचायत सदस्य

विजय बहादुर सपा में शामिल कराया। उनके साथ दर्जनों समर्थक और कार्यकर्ताओं

ने सपा की सदस्यता ली। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि विजय बहादुर

पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष और इनके साथी सहयोगी के सपा में आने से

पार्टी को मजूबती मिली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें