मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

रिया सहित 5 आरोपितों की जमानत पर फैसला शुक्रवार को

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती सहित 5 आरोपितों की जमानत याचिका पर सेशन कोर्ट ने अपना निर्णय कल तक के सुरक्षित रखा है। सेशन कोर्ट शुक्रवार को इस मामले में अपना निर्णय देगा। इससे साफ हो गया है कि रिया चक्रवर्ती सहित सभी आरोपितों को आज दूसरे दिन भी जेल में ही रहना होगा। सेशन कोर्ट में रिया व शोविक के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि जेल में इन दोनों की जान को खतरा है। एनसीबी ने खुद कहा कि रिया ने जांच में पूरा सहयोग किया है। इस मामले में इससे पहले तीन आरोपितों को जमानत मिल चुकी है, इसके उनके मुवक्किल को जमानत मिलनी चाहिए। इस सुनवाई के दौरान नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी ) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े खुद उपस्थित थे। एनसीबी के वकील ने सभी आरोपितों की जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया है। सेशन कोर्ट ने दोनों पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद मामले का फैसला शुक्रवार तक के लिए सुरक्षित रख दिया है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग कनेक्शन को लेकर एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती ,शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत, जैद विलात्रा , वासित परिहार,अनुज केसवानी, कैजान अहमद, अब्बास अहमद व अनुज अरोरा को गिरफ्तार किया था। इनमें से कैजान अहमद, अब्बास अहमद व अनुज अरोरा को जमानत मिल चुकी है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती ,शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत, जैद विलात्रा , वासित परिहार को 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस मामले में आरोपित अनुज केसवानी को कोर्ट ने 10 दिनों तक एनसीबी कस्टडी में भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें