मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

बस संचालकों का निर्णय : लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी नहीं चलेगी यात्री बसें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर। रायपुर जिले में लॉकडाउन का आज अंतिम दिन है। पिछले कई दिनों से बसें शुरू होने की बाट जोह रहे यात्रियों को अभी और मुसीबत झेलनी होगी। बस संचालकों ने लॉकडाउन के बाद बसें संचालित करने में अपनी असमर्थतता जाहिर कर गुरुवार को गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपा है।

राजधानी के बस मालिकों ने एक स्वर में घाटे में रहकर बस चलाने से इंकार कर दिया है। बम मालिकों के समूह ने सर्वसम्मति से तय किया है कि जब तक उनकी सात सूत्रीय मांगे पूरी नहीं होगी वे बस नहीं चलाएंगे। ज्ञात हो कि शासन ने सख्त दिशा-निर्देश देकर बस संचालित करने के लिए पूर्ण में अनुमति दी थी। इसमें यात्रियों के मध्य एक सीट का अंतर रखने, क्षमता से आधी सवारी बिठाने, यात्रियों की स्क्रीनिंग करने, सेनेटाइजिंग की व्यवस्था करने जैसी कई बातें शामिल थी। बस संचालकों ने कुछ दिनों तक बसें संचालित की लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार हो रहे आर्थिक नुकसान के चलते बसों के पहिए थम गए थे। बताया जाता है कि बस केवल 14 से 15 दिन ही चल पाई थी कि बस मालिकों ने लगातार हो रहे नुकसान को देखते हुए बसें नहीं चलाने का फैसला किया था। इसके बाद से ही बसों के पहिए थमे हुए हैं। इधर राज्य के कई इलाके ऐसे हैं जहां केवल बसों से ही आवाजाही की जा सकती है। ऐसे क्षेत्र के यात्री बेसब्री से बसें चलने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन ऐसे यात्रियों को अभी और मुसीबत झेलनी होगी। बस मालिकों ने अपनी 7 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर वर्तमान में बसें नहीं चलाने का फैसला किया है। बस मालिकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें