मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

तृणमूल छोड़ भाजपा में शामिल हुए 23 कार्यकर्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तृणमूल छोड़ भाजपा में शामिल हुए 23 कार्यकर्ता

मेदनीपुर। पश्चिम बंगाल के डेबरा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को झटका देते हुए 23 कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष तन्मय दास के नेतृत्व में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।जानकारी के अनुसार, डेबरा में आयोजित एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान इन कार्यकर्ताओं को भाजपा का झंडा थमाकर पार्टी में शामिल कराया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष तन्मय दास ने कहा कि राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से आम कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है, जिसके कारण कई लोग भाजपा की विचारधारा से जुड़ने का निर्णय ले रहे हैं।भाजपा नेताओं का दावा है कि आने वाले समय में और भी कई लोग तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उनका कहना है कि राज्य में बदलाव की चाहत के कारण जमीनी स्तर पर पार्टी का समर्थन लगातार बढ़ रहा है।वहीं दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को अधिक महत्व देने से इनकार किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं, वे सक्रिय कार्यकर्ता नहीं थे और इससे संगठन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें