मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

बहराइच : मार्ग दुर्घटना में सगे भाईयाें समेत तीन लाेगाें की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बहराइच : मार्ग दुर्घटना में सगे भाईयाें समेत तीन लाेगाें की मौत

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में जरवल रोड थाना क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में साेमवार काे सगे भाइयों समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।प्राप्त सूचना के अनुसार, थाना क्षेत्र कैसरगंज के ग्राम पंचायत भखरौली मुंगेशपुर के रहने वाले बुधई और सगे भाई राममिलन व रामकिशुन एक बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां के अंतिम संस्कार में शामिल होने बाराबंकी जा रहे थे। सुबह लगभग सात बजे जरवल थाना क्षेत्र के धनराजपुर मोड़ के पास पहुंचते ही अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकराकर गहरे गड्ढे में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पर सवार राममिलन और बुधई की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि रामकिशुन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां प्रारम्भिक उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गई।एक साथ तीन लोगों के मौत की सूचना गांव पहुंचने पर मृतकाें के परिजनाें में कोहराम मच गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवाें काे कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।जरवल रोड थानाध्यक्ष सन्तोष सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में सगे भाईयाें समेत तीन लाेगाें की माैत हुई है। प्रथम दृष्टया मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने से दुर्घटना हाेना प्रतीत हाे रहा है। दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें