मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

शादी में शामिल होने पहुंचे दुल्हन की चाची-चाचा और बहन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना।बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजर रहा है, जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है, जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र के आजाद नगर के पास देर रात भतीजी की शादी समारोह से लौट रहे पति, पत्नी और बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। संपतचक प्रखंड के गोपालपुर निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी और बच्ची के साथ मनेर रिसेप्शन में गये थे। देर रात ऑटो से परिवार के साथ घर लौट रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में मनोज कुमार(40), पत्नी आरती देवी (30) व बच्ची टुकटुक कुमारी (08) की मौत हो गई।जबकि इस घटना में संपतचक निवासी पिंटू कुमार, उनकी पत्नी 25 वर्षीय अंधना देवी व कृष्णा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा दिया गया है, जबकि पुलिस ने मृतक पति, पत्नी व बच्चे के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुनील भगत ने बताया कि मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है।उधर, संपतचक से एकसाथ तीन अर्थी निकलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस मंजर को देख लोग रोने लगे। सभी का अंतिम संस्कार फतुहा घाट पर किया गया। पिता, मां व बहन के एकसाथ शव को देख दो और बच्चे सिसक रहे थे लेकिन इनका आंसू पोंछने वाला नहीं था। घटना में दुल्हन के चाचा, चाची व चचेरी बहन की मौत पर शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। मनोज के भाई सुधीर ने बताया कि 25 फरवरी को मेरे भाई की बेटी की शादी मनेर के रामबाद गांव निवासी कुंदन से हुई थी। 27 को बहू भात था, जिसमें मनोज, उसकी पत्नी, पुत्री और परिवार के लोग शामिल होने गये थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें