मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में कोरोना संक्रमित 14 मरीजों की मौत, संख्या बढ़कर 244 पहुंची

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड में रविवार को कोरोना संक्रमित 14 मरीजों की मौत हो गयी, इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 244 पहुंच गयी है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 10.00बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार आज 546 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 23224 हो गयी है। राज्य में 566 लोग आज स्वस्थ होकर घर वापस भी लौटे है, इसके साथ ही झारखंड में 14747 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके है, जबकि 8223लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।राज्य में आज सबसे अधिक 148 मरीज धनबाद जिले में मिले, जबकि रांची में 113, देवघर में 51, बोकारो में 23, चतरा में 1, दुमका में 12, पूर्वी सिंहभूम में 28, गढ़वा में 10, गिरिडीह में 9, गोड्डा में 6, गुमला में 23, हजारीबाग में 7, जामताड़ा में 4, खूंटी में 5, कोडरमा में 11, लोहरदगा में 13, पाकुड़ में 3, पलामू में 3, रामगढ़ में 27, साहेबगंज में 14, सरायकेला में 22, सिमडेगा में 12 और पश्चिमी सिंहभूम में 1 नये संक्रमित मरीज की पहचान हुई है।राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने दर बढ़कर 63.50 प्रतिशत हो गया है, हालांकि यह राष्ट्रीय औसत 71.90प्रतिशत से कम है, वहीं मृत्यु दर बढ़कर 1.05प्रतिशत हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें