मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रैक्टर पलटने से हुई मौत, लिफ्ट लेकर ट्रैक्टर पर बैठा था

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जैसलमेर। जिले के मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में एक युवक लिफ्ट लेकर ट्रैक्टर पर चढ़ा और कुछ ही दूर जाने पर ट्रैक्टर पलटने से उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पीटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचना दी। मृतक लेखराम (24) पुत्र पतराम के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार करते हुए ट्रैक्टर के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पीटीएम थाने में मामला दर्ज करवा परिजन शव लेकर गांव लौट गए। पीटीएम थाना पुलिस ने सड़क हादसे का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीटीएम थाना के एएसआई हरीराम ने बताया कि पीटीएम चौराहे से एक किलोमीटर आगे सुल्ताना की तरफ इनीचंद अपना ट्रैक्टर लेकर खेत की तरफ जा रहा था। उसके खेत का पड़ोसी लेखराम बावरी भी रास्ते में मिल गया। इनीचन्द ने लेखराम को लिफ्ट दे दी। इस दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से सिर पर गंभीर चोट लगने से लेखराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर इनीचन्द गंभीर घायल हो गया।घायल को जैसलमेर इलाज के लिए ले गए। वहीं मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया। मृतक के पिता पतराम ने ड्राइवर इनीचन्द के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलते हुए दुर्घटना करने का मामला दर्ज करवाया है। एएसआई हरीराम ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया और शव को लेकर अपने गांव लौट गए। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर हादसे कि जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें