मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

डीलर मीट में शराब पीने से पूर्णिया के कारोबारी की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डीलर मीट में शराब पीने से पूर्णिया के कारोबारी की मौत

अररिया। नेपाल के विराटनगर बस पार्क स्थित होटल ईस्टर्न स्टार में सियाराम क्लोथिंग कम्पनी की ओर से आयोजित डीलर मीट कार्यक्रम में अत्यधिक शराब के सेवन से पूर्णिया के कपड़ा व्यवसायी 35 वर्षीय दीपक कुमार साह की मौत हो गई।सूचना के बाद नेपाल की मोरंग जिला पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।कपड़ा कारोबारी दीपक कुमार साह के मुंह और नाक से खून का स्राव काफी मात्रा में हुआ।नेपाल की मोरंग जिला पुलिस की ओर से परिजनों को सूचना दे दी गई है।जानकारी नेपाल के मोरंग जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी सह डीएसपी वेद प्रकाश जोशी ने दी।नेपाल मोरंग जिला पुलिस कार्यालय मोरंग के सूचना अधिकारी सह डीएसपी वेद प्रकाश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि विराटनगर के बस पार्क स्थित होटल ईस्टर्न स्टार में सियाराम क्लोथिंग कम्पनी की ओर से भारतीय व्यवसायियों के लिए डीलर मीट कार्यक्रम आयोजित था।इस डीलर मीट कार्यक्रम में शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के साथ कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें जमकर शराब परोसी गई।अत्याधिक शराब के सेवन से ही पूर्णिया निवासी 35 वर्षीय दीपक कुमार साह की मौत होने की बात डीएसपी वेद प्रकाश जोशी ने की।डीएसपी वेद प्रकाश जोशी के अनुसार, मृतक के मुख और नाक से खून निकल रहा था।परिवार वालों को सूचना दे दी गयी है।पुलिस के अनुसार पूर्णिया के मृतक दीपक साह सहित 25 व्यापारियों की टीम को सियाराम क्लोथिंग नेपाल लेकर आई थी। मृतक दीपक कुमार साह के सियाराम क्लोथ का थोक विक्रेता होने की जानकारी पुलिस को दी गयी है। पुलिस को कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कपडा के बाजार प्रबंधन और बिक्री के लिए कार्यक्रम आयोजित था।बुधवार की रात में व्यवसायियों के लिए कॉकटेल पार्टी आयोजित की गई।जिसमें अत्यधिक मात्रा में मदिरा के खपत होने का पुलिस ने दावा किया। इसी क्रम मे अत्याधिक मदिरा सेवन के कारण दीपक कुमार साह की मौत होने की बात पुलिस ने अपने प्रारम्भिक विवरण मे उल्लेख किया है।प्रवक्ता जोशी के अनुसार परिवार के सदस्य के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जायेगा।वहीं इस मामले में सियाराम क्लोथिंग की ओर से अपना पक्ष रखने के लिए कोई भी अधिकारी सामने नहीं आया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें