सेवानिवृत बैंक अधिकारी का फ्लैट में मिला शव
गाजियाबाद, । जनपद में शुक्रवार को एक फ्लैट में बुजुर्ग का शव मिला है।
मृतक की पहचान बैंक से रिटायर्ड सेवानिवृत्त अधिकारी के रूप में हुई है।
मौत कैसे हुई है, इसकी जानकारी के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
दिल्ली
से सटी वैशाली में शुक्रवार को बैंक से 65 वर्षीय सेवानिवृत अधिकारी
राजकुमार का शव फ्लैट के कमरे में मिला है। देखने से प्रतीत हो रहा है कि
शव कम से कम तीन दिन पुराना है। वह अकेले ही फ्लैट में रहते थे। पड़ोसियों
ने बताया कि कई सालों से यहां पर रह रहे हैं। किसी से ज्यादा बातचीत नहीं
करते थे। वह घर में रहकर अपना समय बिताते थे। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची
और जांच पड़ताल शूरू की। उनके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।





