मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

चार दिन पहले गायब हुई तीन साल की बच्ची का शव भूसे के घर में मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चार दिन पहले गायब हुई तीन साल की बच्ची का शव भूसे के घर में मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

अररिया । जिले मेंं तारबाड़ी थाना क्षेत्र के तेगछिया गांव में चार दिन से लापता तीन साल की बच्ची का शव शुक्रवार को मिला। तीन साल की बच्ची शिवांशी उर्फ लाडो अपने ननिहाल में आई थी और चार दिन पहले दरवाजे से खेलते हुए गायब हो गई थी। जिसको लेकर उनके नाना मायानन्द सिंह ने ताराबाड़ी थाना में आवेदन देकर लापता हुई बच्ची की बरामदगी को लेकर गुहार लगाया था।पुलिस मामले में बच्ची को ढूंढ पाती, शुक्रवार को उनके ननिहाल में ही नाना मायानन्द सिंह के भूसा के घर में हत्या कर फेंका हुआ मिला। शव से दुर्गंध आ रहा है और ऐसा प्रतीत होता है कि दरिंदों ने चार दिन पहले ही हत्या कर शव को छिपाने की नियत से भूसा के घर में फेंक दिया।सूचना के बाद सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सहित ताराबाड़ी थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस पदाधिकारी बलों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना के उद्भेदन को लेकर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। तरौना भोजपुर वार्ड संख्या पांच के रहने वाले सुशील सिंह की बेटी थी शिवांशी और अपने माता पिता के साथ ननिहाल गई थी।शव मिलने के बाद घर में परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव सहमा है और ग्रामीण दोषी की दोषी की शिनाख्त कर जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मामले को लेकर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है, साथ ही अनुसंधान के अन्य तरीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। निर्ममता पूर्वक किए गए हत्याकांड मामले का जल्द ही खुलासे कर लेने का दावा किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें