मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर: कपली अंडरपास के समीप मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। पनकी थाना क्षेत्र में कपली अंडरपास के समीप गुरुवार को एक

युवक का शव पाया गया। आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अब तक

उसकी पहचान नहीं हो पायी है। शिनाख्त का प्रयास जारी है।

सहायक पुलिस आयुक्त पनकी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पनकी के कपली अंडरपास

के समीप गुरुवार को एक 35 वर्षीय युवक का शव पाया गया। पुलिस को राहगीरों

ने 112 नम्बर पर डायल कर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे

में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान

युवक के गले पर धारदार औजार से कटे का निशान दिखा। ऐसी आशंका है कि युवक की

कहीं हत्या करके शव को ठिकाने लगाने की नीयत से यहां फेंक दिया गया। पुलिस

काफी देर तक उस युवक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन अब तक उसकी

शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम

कराया जाएगा और आस-पास के थानों में उसकी फोटो भेजकर पहचान कराने की कोशिश

जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें