मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

बदायूं: दो दिन से लापता अधेड़ का शव खेत में मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बदायूं,। बिल्सी थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता एक अधेड़ व्यक्ति

का शव शनिवार को एक मक्के के खेत में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम

भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फतेह नगला गांव के रहने वाले

ब्रजपाल बीती 09 मई को सुबह खेत की रखवाली करने के लिए घर से निकला और शाम

तक वापस नहीं लौटा। काफी खाेजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला तो

घरवालों ने 10 मई को थाना में गुमशुदगी दर्ज करायी। पुलिस उसकी खोजबीन में

लगी थी। शनिवार को बृजपाल का शव गांव के ही ओमप्रकाश के मक्के के खेत में

संदिग्ध हालत में मिला। शव देखकर ऐसा लग रहा है जैसे बृजपाल को जहर देकर

मार गया है। हालांकि मृतक के परिजनों ने ना ही किसी पर आरोप लगाया है ना ही

किसी तरह की आशंका व्यक्त की है।

पुलिस का कहना है कि परिवार वाले

जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा है ताकि मौत की वजह स्पष्ट हो

सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें