मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

औरैया। औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव ओतों में गुरुवार को एक युवक का शव गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर नीम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान अमन शर्मा (26 वर्ष ) पुत्र राम प्रकाश शर्मा निवासी ओंतो गांव के रूप में हुई है।अमन शर्मा नोएडा में वेल्डिंग का काम करता था और पांच दिन पहले ही घर आया था। वह बुधवार की रात घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी काफी तलाश की। गुरुवार को ग्रामीणों ने नीम के पेड़ पर लटके शव को देखा और परिजनों को सूचना दी। दिबियापुर थाना प्रभारी रुद्रा प्रताप त्रिपाठी ने बताया कि जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें