मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

घर के बाहर सो रही अधेड़ महिला की 50 मीटर दूर पड़ी मिली लाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घर के बाहर सो रही अधेड़ महिला की 50 मीटर दूर पड़ी मिली लाश

झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय अधेड़ महिला का शव घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है।50 वर्षीय रामसखी पत्नी भूरे चिरगांव के रावतपुरा डेरा में रहती थी। बीती रात वह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। सुबह उसका शव घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला। इस मामले में मृतका के पति ने गांव के ही एक व्यक्ति पर संदेह जताते हुए हत्या का आरोप लगाया है।वहीं चचेरी बहू पार्वती ने बताया कि 3 बजे जब वह जागी तो टॉर्च जल रही थी लेकिन चाची चारपाई पर नहीं थी। सुबह उसके पड़ोसी महिला ने बताया कि किसी का शव पड़ा है। उसने बताया कि चाची का शव निर्वस्त्र पड़ा था। गले पर चोट के निशान थे। शरीर पर भी चोट के निशान देखे गए। सूचना पर एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी समेत सीओ मोंठ व चिरगांव थाना प्रभारी तुलसीराम पाण्डेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित कर रही थी।इस संबंध में एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि चिरगांव के रावतपुरा डेरा पर एक महिला का शव मिला है। मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पति ने पुलिस को तहरीर दे दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें