मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल : राजधानी में लहूलुहान हालात में घर में मिला युवती का शव, अगले महीने हाेने वाली थी शादी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोपाल : राजधानी में लहूलुहान हालात में घर में मिला युवती का शव, अगले महीने हाेने वाली थी शादी

भोपाल। मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। एक 19 साल की युवती का शव उसी के ही घर में लहूलुहान हालात में मिला है। युवती का गला किसी धारदार हथियार से काटा गया है। बताया जा रहा है कि युवती की अगले महीने अक्‍टूबर में शादी होने वाली थी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्‍टमार्टम करने के बाद जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, यह घटना टीटी नगर की है। यहां रहने वाली युवती रोशनी की जून में कोहेफिजा इलाके के रहने वाले एक युवक से सगाई हुई थी। अक्टूबर में उसकी शादी होने वाली थी। घर में शादी को लेकर तैयारियां भी चल रही थीं। लेकिन इसी बीच, परिजन ने मंगलवार सुबह युवती को मृत हालात में उसके कमरे में देखा और पुलिस को सूचना दी। युवती के गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान मिले हैं।टीआई गौरव सिंह ने बताया कि मौके से कोई धारदार हथियार बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि घर में कोई बाहरी व्यक्ति घुसा था या नहीं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। पुलिस ने हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि रोशनी के पिता फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें