मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर: कमरे के अन्दर फंदे पर लटका मिला दम्पति का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। महाराजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह घर के अन्दर दम्पति के शव फंदे पर लटके मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि महाराजपुर थाने को आज सुबह सूचना मिली कि भदाशा गांव के निवासी अरविंद 28 वर्ष पुत्र महेश चंद्र तथा उनकी पत्नी अर्चना 25 वर्ष ने कमरे के अंदर छत पर लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। दम्पति ने किस वजह से आत्महत्या किया यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मामला आत्महत्या का है। लेकिन मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आत्महत्या क्यों की गई इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। परिवार वालों कहना है कि दोनों की शादी को तीन वर्ष पूर्व हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें