मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र के सागर में कुएं में मिले एक ही परिवार के चार लोगों के शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपरा में शनिवार सुबह एक कुएं में तीन महिलाओं और एक बच्ची का शव मिला है। इनमें दो महिलाएं फंदे पर लटकी मिलीं, जबकि बुजुर्ग महिला का शव पानी में उतराया हुआ और छह साल की बच्ची का शव पानी में डूबा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को एसडीआरएफ की टीम की मदद से करीब एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद 35 फीट गहरे कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।घटना की मिलने पर सागर के पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा भी कोपरा गांव पहुंचे। देवरी एसडीओपी शशिकांत सरयाम ने बताया कि मृतकों की पहचान 35 वर्षीय आरती पत्नी करोड़ी लोधी, 29 वर्षीय भारती पत्नी किशोरी लोधी एवं छह वर्षीय रोमिका पुत्री किशोरी लोधी और 65 वर्षीय भाग बाई पत्नी मिट्ठ लोधी के रूप में हुई। आरती व भारती दोनों भागबाई की बेटियां थीं और दोनों आपस में देवरानी-जेठानी भी थीं जबकि रोमिका भागबाई की नातिन थी। आरती व भारती मायके में ही रह रही थीं।जानकारी के मुताबिक आरती और भारती के ससुराल में साल भर पहले एक नवविवाहिता सोनू लोधी ने जहर खाकर आत्महत्या की ली थी। इस मामले में आरती और भारती के परिवार को आरोपित बनाया गया था। इस मामले में भारती और आरती के पति जेल में हैं। परिजनों के मुताबिक सोनू की मौत के बाद उसके स्वजन आरती-भारती के घर पहुंचकर गाली-गलौज करते थे। शुक्रवार शाम भी कुछ लोगों ने आकर विवाद किया था। इससे ये लोग परेशान हो गए थे। इसी के चलते संभवत: शुक्रवार की रात उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें