मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

जंगल में फांसी की फंदे पर लटके मिले आर्मी जवान और उसकी पत्नी का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जंगल में फांसी की फंदे पर लटके मिले आर्मी जवान और उसकी पत्नी का शव

ग्वालियर, । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शुक्रवार शाम को कैंसर पहाड़िया स्थित चित्रकूट धाम सिद्धेश्वर मंदिर के पीछे जंगल में आर्मी जवान और उसकी पत्नी का शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले। दोनों शव एक ही दुपट्‌टे से फांसी पर लटके हुए थे। मृतकों के आधार कार्ड से उनकी पहचान हो सकी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, मंदिर में रहने वाले लोगों ने पुलिस को जंगल में शव लटके होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की तलाशी ली। वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जब पुलिस आधार कार्ड पर लिखे एड्रेस सुदामा पुरी गली नंबर-2 मुरार पहुंची तो पूरी तस्वीर साफ हो गई है। मृतक पति-पत्नी हैं। मृतक की पहचान ग्वालियर के रहने वाले मोनू शर्मा के रूप में हुई है। उसने दो साल पहले हरियाणा की रहने वाली युवती से लव मैरिज की थी। छह महीने से दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा था।

सीएसपी हिना खान ने बताया कि सूचना मिलने पर मैं झांसी रोड थाना पुलिस के बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची थीं। जहां दोनों दुपट्‌टे से बने फांसी के फंदे पर पेड़ से लटके हुए थे। जब पुलिस ने छानबीन की तो मृतकों के पास से दो आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व आर्मी कैंटीन का कार्ड मिले हैं। सीएसपी हिना खान का कहना है कि आधार कार्ड पर मोनू शर्मा नाम लिखा था। उसकी उम्र भी 26 साल लिखी है, जबकि दूसरे आधार कार्ड पर आशारानी नाम लिखा है। जिसकी उम्र 25 साल है। यहां पीछे एड्रेस में केयर ऑफ में मोनू शर्मा लिखा है। आधार कार्ड पर लिखे एड्रेस पर पुलिस को मोनू की बुआ का लड़का सोनू शर्मा मिला है। उसने बताया है कि मोनू आर्मी जवान है। उसने दो साल पहले परिवार से लड़कर हरियाणा निवासी आशारानी से लव मैरिज की थी। छह महीने में ही दोनों में झगड़े होने लगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें