मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

रांची उपायुक्त ने वज्रपात से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को मुआवजा राशि भुगतान की दी स्वीकृति

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को

प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से प्रभावित व्यक्तियों के आश्रितों, घायलों को

क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि की निकासी और वितरण की स्वीकृति दी। वित्तीय वर्ष

2024-25 के लिए जिले के 10 अंचल के स्थानीय प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से

प्रभावित व्यक्तियों-आश्रितों के लिए कुल 60 लाख 21 हजार 500 रुपये की

निकासी और वितरण की स्वीकृति दी गयी।

स्थानीय प्राकृतिक आपदा

(वज्रपात) से प्रत्येक मृतक के आश्रित को चार लाख एवं घायल को चार हजार तीन

सौ रुपये क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि का भुगतान किया जायेगा। उपायुक्त के

जरिये जिला नजारत उपसमाहर्त्ता को राशि निकासी कर अंचल अधिकारी बेड़ो,

ओरमांझी, अनगड़ा, कांके, लापुंग, नगड़ी, चान्हो, ईटकी, माण्डर एवं सोनाहातू

को आरटीजीएस के माध्यम से राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। साथ

ही उपायुक्त के जरिये सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को स्वीकृत प्रस्ताव

राशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र राशि प्राप्त होने के एक सप्ताह के अंदर

भेजने को भी कहा गया है।

इन लोगों को मिलेगा मुआवजा

-झेबला उराईन (मृतक के आश्रित, बेड़ो अंचल)

-परदेशिया उरांव (मृतक के आश्रित, बेड़ो अंचल)

-कमल बेदिया (मृतक के आश्रित, ओरमांझी अंचल)

-अजय कुमार मुण्डा (मृतक के आश्रित, अनगड़ा अंचल)

-शमशेर यादव (मृतक के आश्रित, कांके अंचल)

-प्रमीला देवी (मृतक के आश्रित, लापुंग अंचल)

-मधु कुमारी (मृतक के आश्रित, लापुंग अंचल)

-मंगरा उरांव (मृतक के आश्रित, नगड़ी अंचल)

-पूजा मुण्डा (मृतक के आश्रित, नगड़ी अंचल)

-विशुवा उरांव (मृतक के आश्रित, चान्हो अंचल)

-देवचरण महतो (मृतक के आश्रित, चान्हो अंचल)

-अफसाना परवीन (मृतक के आश्रित, चान्हो अंचल)

-चरवा उरांव (मृतक के आश्रित, ईटकी अंचल)

-बुधवा तिर्की (मृतक के आश्रित, माण्डर अंचल)

-उर्मिला मिंज (मृतक के आश्रित, माण्डर अंचल)

-रमिला देवी (घायल, सोनाहातू अंचल)

-कमला देवी (घायल, सोनाहातू अंचल)

-दुलारी देवी (घायल, सोनाहातू अंचल)

-प्रदीप महतो (घायल, सोनाहातू अंचल)

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें