मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

मध्‍य प्रदेश में दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी, रातें अभी भी सर्द, आज ग्वालियर-चंबल में बूंदाबांदी के आसार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्‍य प्रदेश में दिन के तापमान में हुई बढ़ोतरी, रातें अभी भी सर्द, आज ग्वालियर-चंबल में बूंदाबांदी के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली ली है। हवा की दिशा बदलने से दिन में ठंड का असर कम हो गया है। दिनभर तेज धूप खिली रहती है। कई शहरों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लेकिन भोपाल, मंडला, पचमढ़ी जैसे शहरों में रात में ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। ग्वालियर-चंबल में आज बुधवार को बूंदाबांदी की भी संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, पिछले चार दिन से प्रदेश के मौसम में काफी बदलाव हुआ है। जिन शहरों में दिन में पारा 20 डिग्री के नीचे था और शीतलहर चल रही थी, वहां पर ठंड का असर नहीं है। तेज धूप भी है। कई शहरों में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि 24 जनवरी से ठंड का एक दौर और आ सकता है। 24 जनवरी से उत्तर से सर्द हवा आना शुरू होगी, जिससे न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।इससे पहले आज बुधवार को ग्वालियर-चंबल में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, उत्तरी हवा आने से रात के तापमान में गिरावट के आसार है। आज ग्वालियर, भिंड, दतिया और मुरैना में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे पहले सुबह ग्वालियर, भिंड, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोहरा रहेगा। वहीं, 23 जनवरी को मौसम साफ हो जाएगा। कोहरे या बारिश का अलर्ट नहीं है।प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी शहर की रात सबसे ठंडी रही। यहां पारा 6.2 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा कल्याणपुर (शहडोल) में 7.5 डिग्री, मंडला में 8.5 डिग्री, गिरवर (शाजापुर) में 8.6 डिग्री और राजगढ़ में 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें