मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का नीलाम हुआ पुश्तैनी मकान 'इब्राहिम मेंशन', लगी मामूली सी कीमत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

॰दिल्­ली में रहने वाले वकील ने खरीदा घर और एक प्­लॉट

॰पहले भी खरीद चुके हैं डॉन का इण्­डस्ट्रियल प्­लॉट

मुंबई: महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले के मुंबके गांव में भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पुश्तैनी घर समेत 6 संपत्तियों की मंगलवार को नीलामी हुई. भारत के मोस्­ट वांटेड आतंकी का पैतृक मकान 11.20 लाख रुपये में नीलाम हुआ. संबंधित अधिकारी ने बताया कि रत्नागिरि जिले के लोते गांव का एक भूखंड तकनीकी कारणों से नहीं बिक सका और अब उसे दोबारा नीलामी में शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दाऊद के करीबी सहयोगी इकबाल मिर्ची का एक अपार्टमेंट भी नीलाम नहीं हो सका है.

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई नीलामी में 1993 के मुंबई बम विस्फोटों के प्रमुख आरोपी दाऊद की 7 संपत्तियों को नीलामी के लिए रखा गया था. दिल्ली में रहने वाले वकील अजय श्रीवास्तव ने 11.20 लाख रुपये में दाऊद का पुश्तैनी मकान 'इब्राहिम मेंशन' खरीदा. 1983 में मुंबई आने से पहले दाऊद का परिवार इसी घर में रहता था.इस मकान के अलावा श्रीवास्तव ने 25 गुंठा जमीन भी 4.30 लाख रुपये में खरीदी, जो कि दाऊद की मां अमीन बी और उसकी दिवंगत बहन हसीना पारकर के नाम पर थी.

श्रीवास्तव ने कहा, 'यह पैसे की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह दाऊद इब्राहिम को यह संदेश देने के लिए है कि हम उससे डरते नहीं हैं और उसकी संपत्तियों को खरीद सकते हैं. अगर वह विदेश में बैठकर हमारे बेगुनाह लोगों को मार सकता है तो हम भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इस तरह के योगदान देकर अपनी एजेंसियों की मदद कर सकते हैं.'

इससे पहले भी श्रीवास्तव ने दाऊद की संपत्तियों की नीलामी में हिस्सा लिया था और एक औद्योगिक भूखंड खरीदा था. उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्हें डॉन के साथियों से कई धमकियां भी मिलीं.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें