मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:52 · नई दिल्ली संस्करण

पिता की खोज में अपने मां के साथ दर-दर भटक रही बेटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पिता की खोज में अपने मां के साथ दर-दर भटक रही बेटी

भागलपुर, 17 मार्च । बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव के रहने वाले लापता 60 वर्षीय जन्मजय प्रसाद साह की तलाश में उनकी पत्नी और बेटी दर दर भटकती फिर रही है । शुक्रवार को अपने पिता के तलाश में बेटी अपनी मां के साथ भागलपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां वह अपने पिता के तस्वीर सभी को दिखाकर उनके तलाश में जुटी है।

उल्लेखनीय हो कि 14 दिसंबर 2022 से जन्मजय साह घर से लापता हैं। परिजन के अनुसार वह घर से निकले लेकिन आज तक लौटकर नहीं आए। वहीं 3 जनवरी को लापता वृद्ध को लोगों ने जमालपुर स्टेशन पर देखा था। वृद्ध के लापता होने के बाद से उनकी पत्नी और बेटी रेल पुलिस से लेकर बांका पुलिस को भी गुमशुदगी को लेकर सूचना दे चुकी है लेकिन आज तक उनकी कोई खबर नहीं मिली है। पिछले 2 महीने से मां और बेटी कई स्टेशनों पर जाकर लापता जन्मजय प्रसाद साह का फोटो यात्रियों को दिखा दिखा कर पूछती नजर आती हैं, कि किसी ने उनके पिता को देखा है क्या लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी मां और बेटी निराश होकर शाम मे घर लौट जाती हैं। फिर दूसरे दिन सुबह किसी ना किसी स्टेशन पर पहुंच कर लोगों से बेटी जहां अपने पिता के बारे में और पत्नी अपने पति के बारे में लगातार पूछताछ करती नजर आ जाती हैं। लेकिन आज तक जन्मजय प्रसाद साह का कोई पता नहीं चल पाया है। उधर परिवार के अन्य सदस्य भी उन्हें खोजने में लगे हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें