मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

दासपुर में कृष्णमंदिर का ताला तोड़कर चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दासपुर में कृष्णमंदिर का ताला तोड़कर चोरी

मेदिनीपुर। दासपुर-दो क्षेत्र के भुयरा ग्राम स्थित कृष्णमंदिर में देर रात चोरी की घटना सामने आयी है। रविवार भोर लगभग 5.30 बजे खेत की ओर जाते वक्त ग्रामवासियों ने देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला हुआ है और सारा पूजन सामग्री बिखरा पडा हुआ है। इससे ग्रामीणों के मन में संदेह पैदा हुआ।ग्रामवासी जब करीब जाकर देखने लगे तो पाया कि मंदिर का ताला टूटा पडा है और भीतर अस्तव्यस्त स्थिति बनी हुई थी। तत्काल आसपास के लोग इकट्ठे हुए और जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि रात में अज्ञात चोर मंदिर से दान की दो पेटियां, जिनमें क्रमश: दस हजार और छ: हजार रुपये रखे थे, चोरी कर ले गये।इसके अलावा कृष्ण मूर्ति की चांदी की बांसुरी और कुछ चांदी के गहने भी गायब मिले। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने इस चोरी की घटना पर नाराजगी जतायी है और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें