मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

दासपुर में 27 वर्षीय युवक का झूलता शव मिलने से सनसनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दासपुर में 27 वर्षीय युवक का झूलता शव मिलने से सनसनी

मेदनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर थाना क्षेत्र के पार्वतीपुर गांव में बुधवार सुबह एक 27 वर्षीय युवक का झुलता हुआ शव उसके ही घर से बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान राजीव गांधी पाल के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, राजीव गांधी मंगलवार रात सामान्य दिनों की तरह भोजन कर अपने कमरे में सोने गया था। बुधवार सुबह जब परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा खोला, तो उसे फंदे से लटकता पाया।मृतक के पिता का नाम मिलन पाल है। उनके दो बेटे हैं — छोटा बेटा काम के सिलसिले में बाहर रहता है, जबकि बड़ा बेटा राजीव गांधी खेती के काम में पिता की सहायता करता था। युवक की मौत के कारणों को लेकर परिवार पूरी तरह अनभिज्ञ है और सदमे में है।सूचना मिलने पर दासपुर थाना पुलिस मौके पर पहूंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस इस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें