मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

सावन के पहले सोमवार से पुख्ता सुरक्षा में होंगे भोलेनाथ के दर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कानपुर, । पवित्र सावन माह में कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालु

बाबा भोलेनाथ का दर्शन पहले सोमवार से करेंगे। पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने

शिव मंदिरों एवं गंगा घाटों की सुरक्षा को लेकर कड़ा निर्देश दिए हैं। यह

जानकारी शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था हरीश चन्दर ने दी।

उन्होंने बताया कि सावन माह के पहले सोमवार के लिए सुरक्षा की

पूरी तैयारी कर ली गई है। शहर के सभी शिव मंदिरों का पुलिस आयुक्त ने

निरीक्षण किया और मंदिर कमेटी के साथ बैठक करके पूरी रणनीति तैयार कर ली

है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी शिवालयों और गंगाघाटों पर पुलिस बल तैनात

होंगे। इसके अतिरिक्त किसी अनहोनी से निपटने के लिए पीएसी की मोटर बोट और

गोताखोर को तैनात किए गये हैं। इसके साथ ही घाटों एवं शिवालयों की निगरानी

सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से की जाएगी। शहर के प्रमुख बाबा आनंदेश्वर परमट

मंदिर, सिद्धेश्वर शिव मंदिर, खेरेश्वर समेत सभी शिव मंदिरों की सुरक्षा को

लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया है।

दिव्यांगजनों को दर्शन कराएंगे सेवादार

उन्होंने

बताया कि बाबा भोले नाथ का दर्शन करने के लिए दिव्यांगजनों मंदिर समिति के

सदस्यों के साथ बैठक करके एक अलग व्यवस्था की गई। मंदिर के सेवादार

दिव्यांगजनों का सहयोग करके दर्शन कराएंगे।

पुलिस आयुक्त अखिल

कुमार ने बाबा आनन्देश्वर मंदिर परिसर में मंदिर के पुजारी व भक्तजनों के

साथ मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में चर्चा कर कमियों को दूर

करने एवं मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो

इसके लिए पुख्ता इंतजाम करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है।

उन्होंने

बताया कि मंदिर के वालंटियर व एस-10 के सदस्य मौजूद रहेगें। गंगा स्नान

करने वाले सभी घाटों पर पुलिस और पीएसी तैनात रहेगी। पीएसी के जवान मोटरबोट

और गोताखोरों के साथ तैयार रहेंगे। सभी मंदिरों में पार्किंग व्यवस्था,

बैरीकेडिंग आदि सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराएंं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें