मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता में भी मिलेगा दार्जिलिंग का मशहूर संतरा, सुफल बांग्ला स्टॉलों में शुरू हुई बिक्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोलकाता में भी मिलेगा दार्जिलिंग का मशहूर संतरा, सुफल बांग्ला स्टॉलों में शुरू हुई बिक्री

सिलीगुड़ी। अब कोलकाता के लोग भी दार्जिलिंग के प्रसिद्ध संतरे का स्वाद ले सकेंगे। राज्य कृषि विपणन विभाग की पहल पर शुक्रवार को पहाड़ से 460 किलो दार्जिलिंग ऑरेंज ट्रेन के जरिए कोलकाता भेजा गया। शनिवार से कोलकाता के सुफल बांग्ला स्टॉलों पर इसे न्‍यायसंगत मूल्य पर उपलब्ध कराया जाएगा। सिर्फ कोलकाता ही नहीं, सिलीगुड़ी सहित राज्य के अन्य जिलों में भी सुफल बांग्ला स्टॉलों पर दार्जिलिंग का संतरा मिलेगा।सिलीगुड़ी में तो शुक्रवार से ही इसकी बिक्री शुरू हो चुकी है। शहर के विभिन्न वार्डों में सप्ताह में दो दिन घूम-घूमकर लगने वाले सुफल बांग्ला स्टॉलों पर इस संतरे को 140 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है। कृषि विपणन विभाग के अनुसार, सिटोंग, सिबिटर समेत विभिन्न क्षेत्रों के किसानों से सीधे 132 रुपये प्रति किलो की दर पर संतरा खरीदा जा रहा है। इसके बाद सिलीगुड़ी में इसे 140 रुपये प्रति किलो की उचित दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।सिलीगुड़ी नियंत्रित बाजार कमेटी के सचिव अनुपम मैत्र ने बताया कि कोलकाता के सूफल बांग्ला मोबाइल स्टॉल और आउटलेट्स पर दार्जिलिंग संतरा 185 रुपये प्रति दर्जन की दर से बिकेगा। दार्जिलिंग के ताजा और गुणवत्तापूर्ण संतरे अब राज्यभर के उपभोक्ताओं तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें