मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

महाशक्ति कालीबाड़ी मंदिर में दुस्साहसिक चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महाशक्ति कालीबाड़ी मंदिर में दुस्साहसिक चोरी

सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी के लेक टाउन स्थित प्रसिद्ध महाशक्ति कालीबाड़ी मंदिर में दुस्साहसिक चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मंदिर सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है और स्थानीय लोगों के लिए अत्यंत आस्था का केंद्र माना जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह जब मंदिर के पुजारी पिंटू चौधरी और अन्य सेवायत मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि चोरों ने मंदिर में रखी देवी मां की मूर्ति के सभी आभूषण, पूजा सामग्री और बर्तन चोरी कर लिए हैं।

इसके अलावा, दान पेटी को तोड़कर लगभग 30 हजार रुपये नकद लेकर चोर फरार हो गए। आरोप है कि बदमाश मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। घटना की सूचना पाकर न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें