मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब के बटाला में दमदमी टकसाल के संत भाई बलविंदर सिंह की हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

चंडीगढ़ । पंजाब के बटाला शहर में सिख संगठन दमदमी टकसाल के संत और

मुख्य प्रवक्ता भाई बलविंदर सिंह की हत्या से क्षेत्र में तनाव फैल गया है।

इलाके के सिख संगठनों में गुस्सा है। पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च

किया है। पुलिस के अनुसार भाई बलविंद के चाचा संत करतार सिंह खालसा

भिंडरांवाले भी दमदमी टकसाल के 13वें मुखी रहे हैं। साथ ही भाई बलविंदर

सिंह पुलिस थाना घुमान के पास गांव अठवाल नहर के पुल के पास गुरुद्वारा

श्री रामसर के मुख्य सेवादार भी थे।

पुलिस ने बताया है कि भाई

बलविंदर का खून से लथपथ शव आज सुबह गुरुद्वारा श्री रामसर से बरामद किया

गया। शव को बटाला अस्पताल भेजा गया। उधर, सूबे में इस समय लोकसभा चुनाव

प्रचार चरम पर है। कुछ राजनीतिक दल चुनाव को पंथक चुनाव बनाने का प्रयास कर

रहे हैं। यह हत्या ऐसे समय में हुई है जब पंजाब में कानून-व्यवस्था के

मुद्दे पर विपक्षी राजनीतिक दल सवाल खड़े कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि

दमदमी टकसाल का प्रमुख जरनैल सिंह भिंडरावाले भी रह चुका है। 06 जून 1984

में ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान भिंडरावाले मारा गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें