मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

दालमंडी में लंगड़ा हाफिज मस्जिद की ओर से टूटेगी दुकानें, अधिकारियों ने किया मौका मुआयना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दालमंडी में लंगड़ा हाफिज मस्जिद की ओर से टूटेगी दुकानें, अधिकारियों ने किया मौका मुआयना

वाराणसी। उप्र के वाराणसी के दालमंडी में चौक क्षेत्र से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आरंभ होने के बाद अब लंगड़ा हाफिज मस्जिद की ओर से कपड़ा दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई होगी। इसके लिए मंगलवार की सुबह वाराणसी जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। जिला प्रशासन की ओर से कपड़ा दुकानों को तोड़ने के लिए नई सड़क मोड पर बने अफजल खान के मकान को तोड़ना जरूरी माना जा रहा है, जिस पर हाई कोर्ट का स्टे है। फिर भी जिला प्रशासन का दावा है कि दालमंडी में बने कपड़ा दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई होगी।

वाराणसी में एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि दालमंडी की लंगड़ा हाफिज मस्जिद की ओर बने कपड़ा मंडी को तोड़ने की तैयारी है। इसके लिए बीती रात सड़क की ओर खड़े एक बिना नक्शा पास मकान को तोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर गए थे लेकिन वहां मकान मालिक ने हाईकोर्ट का हवाला देकर कार्य में बाधा डाली। इसके बाद सभी अधिकारी वापस लौट गए। आज सुबह से एक बार फिर से कपड़ा दुकानदारों को खाली करने और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए मौका मुआयना करने टीम गई है।

लंगड़ा हाफिज मस्जिद के सामने बने मकान के मालिक अफजल का कहना है कि हाई कोर्ट के स्टे का कागज अपने पास है। उनके साथ दुकानदारों का साथ हैं। जिला प्रशासन उन्हें नोटिस दें और वह कोर्ट में नोटिस का जवाब देंगे। मनमानी ढंग से बुलडोजर की कार्रवाई होगी तो हम इसका विरोध करेंगे। उनके परिवार के लिए वह लड़ेंगे। आखिर यहां से छोड़कर वह कहां जाएंगे।

वही, दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह और समाजवादी नेताओं ने व्यापारियों से मिलने की दो कोशिशें की है और मंगलवार को जिला प्रशासन ने उन्हें व्यापारियों से मिलने का समय दिया है। सांसद वीरेंद्र सिंह का कहना है कि कोर्ट केस का निर्णय न होने तक कोई भी कार्रवाई नहीं की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह कोर्ट की अवमानना के अंतर्गत आएगा। समाजवादी पार्टी दालमंडी के व्यापारियों के साथ खड़ी है और ध्वस्तीकरण के कार्रवाई का विरोध करती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें