मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

भारत मेरा स्थायी घर, तिब्बत के पहाड़ों जैसे ही दिखते हैं धौलाधार के पहाड़ : दलाई लामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भारत मेरा स्थायी घर, तिब्बत के पहाड़ों जैसे ही दिखते हैं धौलाधार के पहाड़ : दलाई लामा

धर्मशाला। बौद्ध धर्म के प्रमुख धर्मगुरू दलाई लामा ने कहा कि भारत को वह अपना स्थायी घर मानते हैं। उन्होंने कहा कि भारत देश और खासकर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रहते हुए उन्हें हमेशा अपने घर जैसा ही महसूस हुआ है। धर्मगुरू ने यह विचार मंगलवार को कांगड़ा जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुलाकात के दौरान रखे। दलाई लामा ने इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए।उन्होंने कहा कि वह भारत को अपना स्थायी घर मानते हैं। विशेष रूप से धर्मशाला की सुंदरता, जो दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती है उन्हें भी काफी आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि मुझे यहां तिब्बत जैसा ही नजारा देखेन को मिलता है। धौलाधार जैसे पहाड़ तिब्बत के पहाड़ों से मिलते जुलते हैं और पोंग बांध तिब्बत में ल्हामो ल्हात्सो झील जैसा दिखता है। दलाई लामा ने इस दौरान बौद्ध दर्शन में वैज्ञानिक समुदाय की बढ़ती रुचि का भी उल्लेख किया।दलाई लामा के निवास पर आज सुबह कांगड़ा उपायुक्त हेमराज बैरवा (आई.ए.एस.), अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल (आई.ए.एस.), अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट डॉ. हरीश गज्जू (एच.ए.एस.) और सब डिविजनल मजिस्ट्रेट संजीव भोट (एच.ए.एस.) सहित वरिष्ठ जिला अधिकारियों ने मुलाकात कर धर्मगुरू का आशीर्वाद लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें