मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा में शामिल करने की मांग को ले डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया। फारबिसगंज के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में सोमवार को डीएलएड 2022-24 सत्र के प्रशिक्षुओं ने शिक्षक बहाली को लेकर होने वाले बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।अपने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे 2022-24 सत्र के प्रशिक्षुओं ने जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे प्रशिक्षु अपने मांगों के समर्थन में हाथों में तख्तियां लिए हुए था।प्रदर्शन कर रहे प्रिंस कुमार ने बताया कि वे लोग डीएलएड 2022-24 सत्र के छात्र हैं और उनलोगो का यह अंतिम वर्ष है।वार्षिक परीक्षा मई में होने वाली है।बीपीएससी कैलेंडर के अनुसार टीआरई 3.0 परीक्षा अगस्त माह में होना तय था।फलस्वरूप डीएलएड 2022-24 सत्र के परीक्षा तिथि में बदलाव कर मई में तय की गई और समिति द्वारा परीक्षा में शामिल होने का आश्वासन भी मिला था।लेकिन टीआरई 3.0 की परीक्षा मार्च में होने से वे लोग वंचित हो जायेंगे।इसलिए इस प्रदर्शन के माध्यम से डीएलएड 2022-24 सत्र के छात्रों को भी परीक्षा में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें