मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

दुकान दो एलपीजी सिलेंडर चोरी, बीमार महिला की रोज़ी-रोटी पर संकट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुकान दो एलपीजी सिलेंडर चोरी, बीमार महिला की रोज़ी-रोटी पर संकट

सिलीगुड़ी। बढ़ती गैस किल्लत के बीच अब सिलेंडर चोरी की घटनाएं भी सामने आने लगी है। सिलीगुड़ी के पास फूलबाड़ी इलाके में एक बीमार महिला के छोटे खाने के स्टॉल से दो गैस सिलेंडर चोरी होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना फूलबाड़ी बाइपास के टोलगेट के पास की है। कृष्णा कर्मकार नाम की महिला पिछले करीब दस वर्षों से एक छोटा सा खाने का स्टॉल चलाकर किसी तरह अपना गुजारा कर रही है। खराब स्वास्थ्य के बावजूद वह रोज़ चाय, रोटी और सब्जी बेचकर अपनी आजीविका चलाती है।महिला के अनुसार, शनिवार रात वह दुकान बंद कर घर चली गई थी। रविवार को दुकान बंद रहने के बाद सोमवार सुबह जब वह लौटी तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। आरोप है कि चोर दुकान से दो गैस सिलेंडर चुरा ले गए। इसके अलावा फ्रिज में रखा उनका जरूरी इंसुलिन और अन्य सामान भी गायब मिला। घटना के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल है।एनजेपी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें