मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

तारकेश्वर में सिलेंडर विस्फोट से भीषण आग, छह दुकानें जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तारकेश्वर में सिलेंडर विस्फोट से भीषण आग, छह दुकानें जलकर राख

हुगली। हुगली जिले के तारकेश्वर के चांपाडांगा बस स्टैंड इलाके में रविवार सुबह सिलेंडर विस्फोट के कारण भीषण आग लग गई और देखते ही देखते एक के बाद एक छह दुकानें आग की चपेट में आकर राख हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टैंड इलाके के एक चाय-नाश्ते की दुकान में अचानक तीन गैस सिलेंडर धमाके के साथ फट पड़े। तेज धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। विस्फोट के बाद आग तेजी से फैलकर पास की रेस्टोरेंट, फूलों की दुकान और अन्य दुकानों तक पहुंच गई।स्थानीय लोग तुरंत आग बुझाने में जुट गए, लेकिन आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि वे काबू नहीं पा सके। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुँची और युद्धस्तर पर आग बुझाने का कार्य शुरू किया।दमकल अधिकारियों ने बताया कि सिलेंडर विस्फोट की वजह से सभी दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नुकसान का सही आकलन अभी नहीं हो पाया है।पंडालों और त्योहारों के मौसम से ठीक पहले इस घटना ने व्यापारियों को गहरा आघात पहुंचाया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकानों में आग से बचाव की कोई उचित व्यवस्था मौजूद नहीं थी। दमकल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें