मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

देश के सबसे कम प्रदूषित स्थानों की सूची में झांसी चौथे नंबर पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
देश के सबसे कम प्रदूषित स्थानों की सूची में झांसी चौथे नंबर पर

झांसी। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने देश के 243 शहरों के वायु प्रदूषण की सूची जारी की है। देश के सभी राज्यों में उत्तर प्रदेश का झांसी शहर इस समय देश के सबसे कम प्रदूषित शहरों में चौथे नंबर पर शुमार किया गया है। मोन्था तूफान के कारण हुई बारिश से झांसी का AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) गिरकर सिर्फ 20 पर आ गया, जिसने इसे शुद्ध हवा वाले शहरों की सूची में चौथा स्थान दिलाया है। ऐसा मानना है कि बारिश की वजह से हवा में मौजूद प्रदूषण के कण साफ हो गए, जिससे शहरवासियों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का मौका मिला है।

देश में हवा का सबसे शुद्ध व कम AQI छत्तीसगढ़ के कुंजेमुरा (16) का रहा। सूची में बारीपाड़ा (18) दूसरे, ऊंटी (19) तीसरे और गंगटोक व नयागढ़ (21) संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर है।हरियाणा का रोहतक सबसे ज्यादा प्रदूषित सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार शाम देश के 243 शहरों के वायु प्रदूषण की सूची जारी की। जिसमें सभी शहरों का पिछले 24 घंटे का औसत एक्यूआई जारी किया गया। देश में सबसे प्रदूषण शहरों की सूची में हरियाणा का रोहतक पहले नंबर पर है। जहां का एक्यूआई 426 दर्ज किया गया। दूसरे और तीसरे नंबर पर हरियाणा के धारूहेड़ा (406) और चरखी दादरी (392) रहे। चौथे पर दिल्ली (373) और नोएडा (372) पांचवें स्थान पर रहा।जानें वायु गुणवत्ता सूचकांक वायु गुणवत्ता का अर्थ है कि हवा कितनी साफ या प्रदूषित है। जब हवा साफ होती है तो उसे अच्छी वायु गुणवत्ता माना जाता है यानी हवा हानिकारक पदार्थों से मुक्त है। अगर हवा में हानिकारक प्रदूषक अधिक मात्रा में होते हैं तो उसे खराब वायु गुणवत्ता कहते हैं। जो मनुष्यों, पशुओं और वनस्पतियों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसे मापने के लिए वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) का उपयोग किया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें