मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूल का मित्र बनकर साइबर अपराधी ने 6.64 लाख रुपए ठगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्कूल का मित्र बनकर साइबर अपराधी ने 6.64 लाख रुपए ठगा

नोएडा। थाना साइबर क्राइम में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधी ने उससे संपर्क किया तथा कहा कि वह उसका पुराना मित्र बोल रहा है। उसने स्कूल के समय की जानकारी दी। पीड़ित को उसकी बात पर विश्वास हो गया। आरोपित ने उसे अपने जाल में फंसाकर कहा कि उसके एक रिश्तेदार की मेडिकल इमरजेंसी है। कुछ पैसा भेजना है। बैंक के नियमों के अनुसार वह पूरा पैसा नहीं भेज पा रहे हैं। पीड़ित के अनुसार आरोपित ने अपने जाल में फंसाकर उससे 6 लाख 64 हजार 237 रूपए की ठगी कर ली।अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने गुरुवार काे बताया कि नोएडा के सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल व्यू सोसाइटी में रहने वाले जयप्रकाश सैनी पुत्र मुंशी राम सैनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीते 23 अक्टूबर को उनके पास अनिल सक्सेना नामक एक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि वह उनके स्कूल के समय का दोस्त बोल रहा है। उन्हें शुरुआती दौर में कुछ शक हुआ, लेकिन उसने स्कूल के समय का निक नेम का जिक्र किया तो जिससे पीड़ित को विश्वास हो गया कि यह उनका पुराना स्कूली मित्र है। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने उनसे कहा कि उसके एक रिश्तेदार को मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक की लिमिट की समस्या के कारण वह उसे पैसे ट्रांसफर नहीं कर पा रहा है। आरोपित ने उससे अपने रिश्तेदार के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करने का रिक्वेस्ट किया। पीड़ित के अनुसार वह उसकी बातों में आ गए तथा उन्होंने विभिन्न बार में बताए हुए अकाउंट में 6 लाख 64 हजार 237 रुपए ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित के अनुसार बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है की रकम किन-किन खातों में गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें