मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में सीडब्ल्यूसी की बैठक : पप्पू यादव का दावा, 'बिहार में कांग्रेस की नई पहचान लौटेगी'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना में सीडब्ल्यूसी की बैठक : पप्पू यादव का दावा, 'बिहार में कांग्रेस की नई पहचान लौटेगी'

पटना। बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुधवार को होनी है। इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेताओं के पटना पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस बीच, सीडब्ल्यूसी की बैठक पर बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया और कहा कि कांग्रेस को लेकर बिहार के करोड़ों जनताओं के भीतर उत्साह है।

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यह एक ऐतिहासिक दिन है। इससे बड़ा खुशी का दिन क्या हो सकता है कि भारत के पुनर्गठन और भारत की नई आजादी की शुरुआत 'गणतंत्र' की धरती से हो रही है। कांग्रेस को लेकर बिहार के करोड़ों जनताओं के भीतर उत्साह है। मुझे उम्मीद है कि बिहार और यूपी में खोई हुई कांग्रेस की पहचान लौटेगी।"

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत में कहा, "यह एक महत्वपूर्ण राज्य में एक महत्वपूर्ण बैठक है। मेरा मानना है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और बिहार में हमारे गठबंधन की जीत होगी।

सीडब्ल्यूसी की बैठक पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "यह बहुत महत्वपूर्ण और अहम बैठक है।"

कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने सीडब्ल्यूसी बैठक को लेकर कहा, "हम अपने नेताओं का स्वागत करने के लिए पूरी तैयारी और जोश के साथ तैयार हैं। जिस मुद्दे पर यह सीडब्ल्यूसी बैठक हो रही है, वह बहुत महत्वपूर्ण है। बिहार की मौजूदा सरकार ने राज्य के हजारों युवाओं को पलायन के लिए मजबूर किया है और यहां अपराध अपने चरम सीमा पर है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में 170 से अधिक नेता शामिल होंगे, जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, सचिन पायलट, शशि थरूर आदि प्रमुख नाम शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें