मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

कांवड़ यात्रा मार्ग पर शराब की दुकानों पर लगेंगे पर्दे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेरठ, । कांवड़ यात्रा के कारण पुलिस प्रशासन पुख्ता प्रबंध करने

में जुटा है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली शराब की दुकानों को पर्दे

से ढका जाएगा। जबकि मांस की दुकानों काे दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किया

जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।

22 जुलाई से श्रावण मास में होने

वाली कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। इसके लिए कांवड़ मार्गों को दुरुस्त किया

जा रहा है। कांवड़ियों को असुविधाओं से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी

तैयारी करने में जुटा है। कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाली शराब

की दुकानों को लेकर खास तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी दीपक मीणा के

निर्देश पर आबकारी विभाग ने कांवड़ मार्ग में पड़ने वाली शराब की दुकानों को

पर्दे से ढकने का प्लान बनाया है। इसके लिए छह टीमों का गठन

किया गया है और

शराब की दुकानों को पर्दे से ढकवाया जा रहा है। मेरठ जनपद में लगभग 150

शराब की दुकानों को अस्थायी चौहद्दी करके ढका जा रहा है जिससे कांवड़ियों को

भी असुविधा ना हो और राजस्व का भी नुकसान ना हो। इसके साथ ही कांवड़ मार्ग

पर आने वाली मीट की दुकानों

को भी दूसरे स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले मार्गों पर रूट डायवर्जन किया जाएगा। कांवड़

यात्रा मार्ग पर ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें