मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

रिलीज के दूसरे दिन 'बैड न्यूज' की कमाई में आया उछाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

विक्की

कौशल-तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' कल 19 जुलाई को पूरे भारत में

रिलीज हो गई है। 'बैड न्यूज' फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्म रही। इतना

ही नहीं, 'एनिमल' जैसी फिल्मों की सफलता के बाद तृप्ति की आने वाली बॉलीवुड

फिल्म 'बैड न्यूज' चरम पर थी। विक्की कौशल-तृप्ति डेमरी टीजर, ट्रेलर,

गाने से लेकर इन दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। वही फिल्म की

दूसरे दिन की कमाई सामने आ गयी है।

'बैड न्यूज' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

सैकनिल्क

की रिपोर्ट के मुताबिक 'बैड न्यूज' ने पहले दिन 8.3 करोड़ रुपए के कलेक्शन

के साथ ओपिंग की। अब दूसरे दिन फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है और इसने

9.75 करोड़ रुपये की दमदार कमाई कर ली है। अब 'बैड न्यूज' ने दो दिनों में

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 18.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसके

अलावा कुछ लोगों को फिल्म पसंद आ रही है तो कुछ लोगों को फिल्म पसंद नहीं आ

रही है। अब सभी का ध्यान इस बात पर है कि 'बैड न्यूज' अगले कुछ दिनों में

कैसी कमाई करेगी।

इस फिल्म में पहली बार विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी

और एमी विर्क एक साथ आए हैं। फिल्म एनिमल के बाद तृप्ति डिमरी रातों-रात

स्टार बन गईं और फिल्म इंडस्ट्री में उनकी डिमांड बढ़ गई। तृप्ति ने कई

अच्छी फिल्में की हैं और बैड न्यूज उनमें से एक है। फिल्म 'गुड न्यूज' 2019

में रिलीज हुई थी। फिल्म में करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ, अक्षय कुमार

और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थे। यह कहा जा रहा है कि निर्माताओं ने

फिल्म के डिजिटल अधिकार लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़ॅन प्राइम वीडियो

को बेच दिए हैं। हालांकि, फिल्म की स्टार कास्ट या मेकर्स की ओर से कोई

आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें