मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

शर्मिन सहगल ने बतौर आर्टिस्ट साबित किया अपना हुनर कहा 'मैं हमेशा आभारी रहूंगी'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बज़

गर्ल ऑफ़ द ईयर बनी शर्मिन सहगल ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी-द

डायमंड बाज़ार' से अपना ओटीटी डेब्यू किया। उन्हें अपने इंटरव्यू के लिए

ट्रोलिंग और आलोचना का सामना करना पड़ा, जहाँ लोगों ने जानबूझकर उनकी

प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने के लिए उन्हें निशाना बनाया और गलत बाते कही।

बहुत

ट्रोलिंग और आलोचना का सामना करने के बावजूद, शर्मिन सहगल के ओटीटी डेब्यू

ने उनके आलोचकों को चुप कराने के साथ ही उनके करियर को बढ़ावा दिया है।

संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड सीरीज़ ने आलमज़ेब के शानदार किरदार के रूप

में उनकी वापसी कराई है, जो उनके लिए किसी गेमचेंजर से कम नहीं है।

हीरामंडी

को मिल रही प्यार को लेकर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए, शर्मिन सहगल ने कहा,

"मुझे दिल से बहुत खुशी होती है देख कर कि हीरामंडी को दुनिया भर से इतना

प्यार मिल रहा है। मैं हमेशा आभारी रहूंगी कि मैं इस जादुई दुनिया का

हिस्सा बानी। ये देखना कमाल की बात है कि ग्लोबल लेवल पर यह एक बेंचमार्क

क्रिएट कर रहा है। मैं उम्मीद करती हूं कि ये प्यार वक्त के साथ और भी

बढ़े।"

अब जब "हीरामंडी - द डायमंड बाज़ार" नेटफ्लिक्स की Q2 2024

की अर्निंग्स रिलीज़ के साथ सुर्खियां बना रहा है, वहीं शर्मिन को इस ओटीटी

डेब्यू के जरिए जो कमर्शियल सफलता हासिल हुई है, उसने उनके करियर पर

स्पॉटलाइट डाल दी है। जैसे-जैसे वह इस सफलता के साथ आगे बढ़ती जा रही हैं,

वैसे वैसे उनकी यह यात्रा यह दर्शाती है कि कैसे टेलेंट के जरिए जीत हासिल

की जा सकती है, चाहे रास्ते में कितनी भी मुश्किलें क्यों न हों।

'हीरामंडी'

में शर्मिन की परफॉर्मेंस ने न सिर्फ ट्रोल्स और बिना मतलब की गॉसिप्स को

बंद कर दिया है, बल्कि सीरीज को सफलता के नए लेवल तक ले जाने में भी मदद की

है। 'हीरामंडी - द डायमंड बाज़ार' की जबरदस्त सफलता ने व्यूअरशिप के नए

रिकॉर्ड सेट किए हैं। यह दर्शाता है कि कैसे एक मजबूत, अच्छी तरह से निभाई

गई भूमिका लोगों की धारणा बदल सकती है और नए अवसर पैदा कर सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें