मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

श्रीनगर में बुधवार तक रहेगा कर्फ्यू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 की समाप्ति की पहली वर्षगाठ तथा पांच अगस्त को अयोध्या में नींव का पत्थर रखने के चलते आतंकियों और अलगाववादियों के हिंसक प्रदर्शनों की आशंका के कारण प्रशासन ने सोमवार देर रात को श्रीनगर में कर्फ्यू घोषित कर दिया था। यह कर्फ्यू आज यानि मंगलवार को भी जारी है और बुधवार तक जारी रहेगा। श्रीनगर में कई संगठनों ने पांच अगस्त को काला दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है।

प्रशासन ने पूरी कश्मीर घाटी में प्रतिबंध के दौरान आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन चिकित्सा सेवा को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के आवागमन व गतिविधि पर पाबंदी लगाई है। प्रशासन ने सभी प्रकार की सड़कों व बाजारों को सील कर दिया हैं और जनता से सहयोग की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम लागू किया था। इसके साथ अनुच्छेद-370 तथा 35ए को समाप्त कर दिया था। इस दौरान जम्मू-कश्मीर राज्य का दो केंद्र शासित राज्यों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के रूप में पुनर्गठन हुआ था। जम्मू-कश्मीर को विधानसभा सहित केंद्र शासित प्रदेश बनाया है, जबकि लदाख को पूर्ण रूप से केंद्र शासित प्रदेश बनाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें